Constitutional Rights To Abortion France: गर्भपात का संवैधानिक अधिकार देने वाला दुनिया का पहला देश बना फ्रांस

गर्भपात का संवैधानिक अधिकार देने वाला दुनिया का पहला देश बना फ्रांस

Constitutional rights to abortion France, France gave the right to abortion, France gave constitutional right to abortion, France Abortion Right, France, Abortion Rights

Constitutional rights to abortion France: गर्भपात का संवैधानिक अधिकार देने वाला दुनिया का पहला देश बना फ्रांस

France gave the right to abortion: फ्रांस के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा जब देश की संसद ने महिलाओं को गर्भपात का संवैधानिक अधिकार दे दिया। ऐसा करने वाला फ्रांस दुनिया का पहला देश है।

फ्रांस की संसद (फ्रांस गर्भपात अधिकार) ने सोमवार को एक ऐतिहासिक कानून बनाया है। महिलाओं के अधिकारों की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए फ्रांस ने महिलाओं को गर्भपात का संवैधानिक अधिकार दे दिया है। महिलाओं की स्वतंत्रता और गर्भपात के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए कानून निर्माताओं ने 1958 के संविधान में संशोधन किया। इस कानून के पास होते ही संसद में मौजूद महिला सांसदों ने खड़े होकर फैसले का स्वागत किया. इसके अलावा महिला अधिकार समर्थकों ने भी सड़कों और सोशल मीडिया पर इस फैसले का स्वागत किया और अपनी खुशी जाहिर की.

Constitutional rights to abortion France: गर्भपात का संवैधानिक अधिकार देने वाला दुनिया का पहला देश बना फ्रांस
Constitutional rights to abortion France

फ्रांस में लंबे समय से चल रही थी गर्भपात का अधिकार देने की मांग

फ्रांस में महिला समूह और लोग मांग कर रहे थे कि महिलाओं को गर्भपात का संवैधानिक अधिकार दिया जाये. इसे लेकर कई सर्वे भी कराए गए. फ्रांस की 85% जनता ने इसका समर्थन किया. सोमवार को आखिरकार वह ऐतिहासिक दिन आ ही गया जब महिलाओं को यह अधिकार दिया गया। फ्रांस के संविधान में यह संशोधन फ्रांस के संविधान में 25वां संशोधन है। 2008 के बाद यह पहली बार है कि फ्रांस के संविधान में संशोधन किया गया है।

France gave the right to abortion
Constitutional rights to abortion France: गर्भपात का संवैधानिक अधिकार देने वाला दुनिया का पहला देश बना फ्रांस
France gave constitutional right to abortion

फ्रांस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने कानून को बताया ऐतिहासिक

संसद में इस ऐतिहासिक कानून के पारित होने के बाद फ्रांस के युवा प्रधानमंत्री गैब्रियल अटल ने कहा कि आज महिलाओं के लिए ऐतिहासिक दिन है. यहां से महिला अधिकारों की दिशा में एक नये युग की शुरुआत होगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने भी इस कानून पर खुशी जताई और कहा कि यह विश्व इतिहास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

AAP को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, 15 जून तक पार्टी दफ्तर खाली करने का आर्डर

हालांकि, दक्षिणपंथी सांसदों ने इस कानून का विरोध किया और कहा कि मौजूदा सरकार चुनावी फायदे के लिए ऐसा कर रही है. फ्रांस में सोमवार को बड़ी संख्या में लोग कानून बनने का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतरे और नाच-गाकर इसका स्वागत किया.

यह भी पढ़ें:

83 / 100

9 thoughts on “गर्भपात का संवैधानिक अधिकार देने वाला दुनिया का पहला देश बना फ्रांस”

Leave a Comment