Now 35 percent reservation for women in government jobs in MP: MP में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण, आया नोटिफिकेशन

Indian politics news in Hindi today / Now 35 percent reservation for women in government jobs in MP / Now 35% reservation for women in govt jobs in MP / Unreported breaking news stories

Now 35 percent reservation for women in government jobs in MP: MP में अब महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण, आया नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के हक में बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों में अब महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा इसके लिए सरकार का नोटिफिकेशन आया है। सरकार ने नोटिफिकेशन लिखा है कि मध्य प्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष प्रावधान) नियम 1997 में संशोधन किया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के हक में बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों में अब महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा, इसके लिए सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

Now 35 percent reservation for women in government jobs in MP: MP में अब महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण, आया नोटिफिकेशन

सरकार ने नोटिफिकेशन में कहा है कि मध्य प्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष प्रावधान) नियम, 1997 में संशोधन किया है। इसमें वन विभाग के अलावा महिलाओं को भर्ती में 35 % आरक्षण देने की बात कही है।

नोटिफिकेशन में क्या है?

मिली सूचना के अनुसार, 35 फीसदी आरक्षण महिलाओं को वन विभाग को छोड़कर सभी विभागों में मिलेगा। “किसी भी सेवा में, सीधी भर्ती के चरण में महिलाओं के पक्ष में राज्य के अधीन सेवा (वन विभाग के अलावा) में सब पदों का 35% महिलाओं के लिये आरक्षित होंगे या आरक्षण मिलेगा।” उक्त आरक्षण क्षैतिज और प्रभाग-वार (हॉरिजेन्टल एण्ड कम्पार्टमेंट-वाइज) होगा।”

टीचिंग पदों पर महिलाओं को 50 % आरक्षण

इससे पहले CM शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश पुलिस और अन्य सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण और टीचिंग पदों पर महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की भी घोषणा की थी। इसके अलावा स्थानीय निकायों में एल्डरमैन सहित अन्य पदों पर महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। और वहीं, लड़कियों को बेहतर शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी फीस MP सरकार वहन करेगी।

Now 35 percent reservation for women in government jobs in MP: MP में अब महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण, आया नोटिफिकेशन

केंद्र ने महिला आरक्षण विधेयक पारित करवाया

आपको बता दें, कि अभी हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण विधेयक पारित करवाया है, जो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिलने के बाद कानून बन गया। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के नाम से महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा के साथ-साथ राज्य की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करता है।”

यह भी पढ़ें: (Indian politics news in Hindi today / Now 35 percent reservation for women in government jobs in MP / Now 35% reservation for women in govt jobs in MP / Unreported breaking news stories)

83 / 100

7 thoughts on “Now 35 percent reservation for women in government jobs in MP: MP में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण, आया नोटिफिकेशन”

Leave a Comment

Exit mobile version