Major Fire Breaks Out In 5 Coaches Of DEMU Train In Maharashtra: महाराष्ट्र में डेमू ट्रेन लगी भीषण आग, 5 डिब्बे जलकर हुए राख, यात्रियों ने भागकर कर बचाई जान

महाराष्ट्र में डेमू ट्रेन लगी भीषण आग, 5 डिब्बे जलकर हुए राख, यात्रियों ने भागकर कर बचाई जान

Fire in train / Maharashtra news / Latest train news / Train news / Mumbai news in Hindi / Major fire breaks out in 5 coaches of DEMU train in Maharashtra / Major fire breaks out in 5 coaches of DEMU train

Major fire breaks out in 5 coaches of DEMU train in Maharashtra: महाराष्ट्र में डेमू ट्रेन लगी भीषण आग, 5 डिब्बे जलकर हुए राख, यात्रियों ने भागकर कर बचाई जान

Fire in train: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नारायणदोह स्टेशन के करीब आग लगने से डेमू ट्रेन के 5 डिब्बे जलकर राख हो गये.

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नारायणदोह स्टेशन के पास डीजल-इलेक्ट्रिक बहु इकाई (DEMU) ट्रेन के 5 डिब्बों में (16 अक्टूबर) सोमवार दोपहर को आग लग गई. रेलवे के अधिकारियों का कहना हैं कि आग लगने की घटना तब हुई जब ट्रेन प्रदेश के मध्य क्षेत्र में बीड जिले के अष्टी स्टेशन से पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर की तरफ जा रही थी. इस घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है.

Major fire breaks out in 5 coaches of DEMU train in Maharashtra: महाराष्ट्र में डेमू ट्रेन लगी भीषण आग, 5 डिब्बे जलकर हुए राख, यात्रियों ने भागकर कर बचाई जान
मध्य प्रदेश चुनाव में शिव और हनुमान की टक्कर, इन VIP सीटों पर टिकी सबकी निगाहें

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे का कहना कि दोपहर लगभग 3 बजे लगी आग में किसी भी यात्री को नुक्सान नहीं पहुंचा. उन्होने कहा कि आग लगते ही सभी यात्रीयों उतरकर भागे और अपनी जान बचाई. अहमदनगर से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. अचानक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है. उन्होंने बताया कि आग इतनी भयानक थी की आग की लपटों ने गार्ड साइड ब्रेक वैन तथा उसके बगल के 4 डिब्बों को जला कर राख कर दिया.

Major fire breaks out in 5 coaches of DEMU train in Maharashtra: महाराष्ट्र में डेमू ट्रेन लगी भीषण आग, 5 डिब्बे जलकर हुए राख, यात्रियों ने भागकर कर बचाई जान

आग से ट्रेन को काफी नुकसान

रेलवे के अधिकारियों का कहना कि इस घटना में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई. अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है. अहमदनगर नगर निगम के कर्मचारियों और नागरिकों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किये.

यह भी पढ़ें:

Fire in train / Maharashtra news / Latest train news / Train news / Mumbai news in Hindi / Major fire breaks out in 5 coaches of DEMU train in Maharashtra / Major fire breaks out in 5 coaches of DEMU train
81 / 100

Leave a Comment