Bhai Dooj 2023 Date: इस त्योहार को हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। अक्सर लोग भैया दूज को मनाते तो हैं, मगर उन्हें इसके पीछे की कहानी पता नहीं होती है।
भैया दूज की कहानी (Story of Bhai Dooj ) यम और यमुना सूर्य और उनकी पत्नी संज्ञा के बच्चे हैं। कहा जाता है कि यम जब यमुना के घर गए तो उनकी बहन ने तिलक लगाया और भाई को भोजन करवाया।
यमुना ने भाई यम का इतने अच्छे से स्वागत किया कि भाई यम ने उसे खुश होकर वरदान मांगने के लिए कहा।
वरदान में यमुना ने अपने भाई से कहा कि हर साल आप इस दिन मेरे घर आना। इसी को देख हर भाई-बहन ने भाई दूज को मनाना शुरू किया।
भाई दूज पर यमुना की पूजा क्यों होती है? (What are the rituals of Bhai Dooj) भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस पर्व के पीछे का श्रेय यमुना जी को जाता है। इसी को देखकर ऐसा कहा जाता है
कि इस दिन यमुना जी की पूजा करें। माना जाता है कि ऐसा करने से भाई और बहन को विशेष फल मिलते हैं।
भाई दूज डेट और टाइम 2023 इस साल भाई दूज की 2 तारीख सामने आ रही है। 14 नवंबर के दिन भाई दूज का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 19 मिनट तक है।
(Bhai Dooj 2023 Date Time) वहीं, 15 नवंबर को शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।